
अनन्या नही हो सकती चंकी पांडे की बेटी….
दरअसल हाल ही में एक्टर चंकी पांडे की पत्नी भावना ने अपने इंस्टाग्राम अकांउट पर अपनी बेटी अनन्या पांडे की एक बहुत खूबसूरत तस्वीर शेयर की हैं.जिसमें वो ब्लैक कलर की ड्रेस पहने हुए बालों को लहराते हुए नजर आ रही हैं.जिसे देखकर फराह नें एक चुटीला कमेंट करके सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी हैं. उन्होंने लिखा, प्लीज इसका डीएनए टेस्ट कराओ… क्योंकि ये इतनी खूबसूरत हैं कि कहना पड़ेगा कि वो चंकी की बेटी नही हो सकती. वैसे ये सब जानते हैं कि फराह इंडस्ट्री में अपने सेंस ऑफ ह्यूमर औऱ मजाकिया स्वभाव की वजह से जानी जाती हैं.
तो वहीं फराह के इस कमेंट के बाद तमाम लोग फराह को कोसने लगे कि अनन्या की खूबसूरती का मजाक ना उड़ाइए.हालांकि इस कमेंट के बाद से चंकी पांडे की बेटी अनन्या एक बार फिर पूरे सुर्खियों में छा गई हैं.वैसे फराह जब अपने पति के साथ मजाक करती हैं तो वो अपने पति शिरीष कुंदर को भी नही छोड़ती.तो वहीं चंकी औऱ फराह काफी अच्छे दोस्त हैं.हाल ही में चंकी पांडे बेगम जान में नजर आए थे. जिसमें उन्होनें कबीर का किरदार निभाया था.इसी के साथ-साथ चंकी नें इंडीपेंडेंस डे पर अपनी पत्नी औऱ बेटी के साथ इंस्टाग्राम पर शेयर की थी.
