
दरअसल फिल्म एम एस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी’ में धोनी की पत्नी साक्षी का किरदार निभा चुकी कियारा अडवाणी धोनी के प्यार में पड़ गई हैं.आपको बता दें कि एक इंटरव्यू के दौरान कियारा से पूछा गया था कि अगर उन्हें कभी किसी खिलाड़ी के साथ डेट पर जाने का मौका मिले तो वह किसके साथ जाना चाहेंगी?
कियारा ने धोनी की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि, मैं अब उनके बारे में बहुत कुछ जानती हूं. जिस तरह से धोनी अपनी बेटी जीवा का बैग पकड़ते हैं और बेटी को संभालते हैं, वह काबिल-ए-तारीफ हैं. साक्षी भी बहुत स्वीट हैं. धोनी और उनके परिवार से मिलकर बहुत ही अच्छा महसुस होता हैं. एमएस जमीन से जुड़े हुए इंसान हैं.इसके साथ ही उन्होनें यह भी बताया कि हरभजन सिंह की शादी पर धोनी ने अपने परिवार का बेहद खास तरीके से ख्याल रखा था.तो वहीं कियारा ने बिना सोचे जवाब दिया कि वह र्फ महेंद्र सिंह धोनी के साथ कैंडल नाईट डिनर तो नहीं, लेकिन अगर मौका मिला तो वह जरूर धोनी के साथ ही डिनर डेट पर जाना पसंद करेंगी.
