दोस्ती पर बनी ये हैं बॉलीवुड की कुछ शानदार फिल्में

Bollywood Movies On Friendship
Bollywood Movies On Friendship

बॉलीवुड में शुरुआत से ही दोस्ती और प्यार फिल्म बनाने वालों के पसंदीदा विषय होते थे, इन पर हमेशा से कई फिल्में बनती आई हैं. इन्हीं विषयों पर कई ऐसी फिल्में बनी हैं जो आपको कई तरह के इमोशन का अनुभव करवाने में कामयाब रहेंगी. आइए जानते हैं बॉलीवुड में अब तक दोस्ती के विषय पर बनी वो कौन सी फिल्में हैं जो आपको ज़रूर देखनी चाहिए.

दोस्ती– साल 1964 में आई फिल्म ‘दोस्ती’ एक ऐसी कहानी है जो अगर आप नहीं देख पाए हैं तो देख लीजिए. ये फिल्म दोस्ती के विषय पर आधारित हिंदी फिल्म सिनेमा की पहली पहली है. इस फिल्म का गाना तो आपने सुना ही होगा- चाहूंगा मैं तुझे सांझ सवेरे.

Dosti Movie

आनंद– 1971 में आई फिल्म आनंद के बारे में किस ने नहीं सुना होगा. इस फिल्म की कहानी एक कैंसर के मरीज़ और उसके दोस्त के इर्द गिर्द घूमती है. ये फिल्म दोस्ती पर बनी बॉलीवुड फिल्मों में से सबसे शानदार फिल्म है.

Anand Movie

शोले– 1975 की इस बॉलीवुड क्लासिक फिल्म में भी दोस्ती के विषय को बहुत ही ज़बरदस्त तरीके से दिखाया गया है. इस फिल्म में जय-वीरू की दोस्ती एक मिसाल बच चुकी है. फिल्म का गाना ‘ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे….’ दोस्ती पर लिखे गए गानों में सबसे ज़्यादा पसंद किया जाने वाला गाना है.

याराना-  साल 1981 में आई इस फिल्म का गाना सभी लोगों की ज़ुबां पर चढ़ा होता है ‘तेरे जैसे यार कहां, कहां ऐसा याराना…’ इस फिल्म में एक दोस्त की अपने दूसरे दोस्त के लिए क़ुर्बानी को दिखाया गया है.

दिल चाहता है – 2001 की इस एपिक फिल्म को आप नहीं भूलें होंगे. आकाश, समीर और सिद्धार्थ की दोस्ती ने इस फिल्म को जवां दोस्तों के लिए मिसाल बना दिया. इस फिल्म से इस जेनेरेशन के लोग आसानी से रिलेट कर पाते हैं.

रॉक ऑन- 2008 की इस म्यूज़िकल फिल्म की कहानी चार दोस्तों की जिंदगी पर आधारित थी. संघर्ष भरी जिंदगी में कैसे दोस्त एक दूसरे के साथ खड़े रहते हैं इस फिल्म में बख़ूबी दिखाया गया है.

3 इडियट्स– 2009 की इस फिल्म को मास्टरपीस कहना ग़लत नहीं होगा. रैंचो, राजू और फरहान की दोस्ती की बानगी करने वाली इस फिल्म को आप अनगिनत बार भी देखें तो इससे दिल नहीं भरेगा. ये फिल्म मिक्स इमोशन से भरपूर है इसमें आप हंसेंगे, रोएंगे और कभी कभी चकित होकर रह जाएंगे.

3 idiots image 3 diots

स्टूडेंट ऑफ द इयर– यंग जेनेरेशन की दोस्ती पर आधारित 2012 में आई ये फिल्म आज के दौर की दोस्ती को एकदम सटीक तरीके से प्रस्तुत करती है. इस फिल्म में बॉलीवुड फिल्म का हर ज़रूरी मसाला शामिल है.

काई पो चे– 2013 में हर नियम हर रीति को दोस्ती के सामने नतमस्तक करने वाली इस फिल्म को दोस्ती पर बनी शानदार फिल्मों में शामिल किया जा सकता है. दोस्ती के बीच आने वाली हर दीवार टूट सकती है ये फिल्म ऐसा संदेश देती है.

Manoj L

↑
Exit mobile version