
- हिमाचल प्रदेश के मंडी के भांबला की रहने वाली कंगना के बेलौस अंदाज और बेबाकपन की वजह से उनके पापा उन्हें ‘लेडी डायना’ बुलाते थे.
- कंगना ने पढ़ाई-लिखाई चंडीगढ़ में की, लेकिन वे कुछ खास करना चाहती थीं और 17 साल की उम्र में दिल्ली आ गर्इं. यहां वे अरविंद गौड़ के साथ जुड़ गर्इं और उन्होंने रंगमंच में हाथ आजमाए.
- कंगना को अपनी पहली फिल्म ‘गैंगस्टर’ के लिए 20 आॅडिशन देने पड़े थे और दिलचस्प बात यह है कि फिल्म के डायरेक्टर अनुराग बसु से उनकी मुलाकात एक कैफ में हुई थी.
- कंगना को कुकिंग का जबर्दस्त शौक है. वह पोएट्री लिखती हैं, योग करती हैं और रीडिंग भी उनके शौक में शामिल हैं.
- कंगना की गिनती बॉलीवुड की सबसे महंगी हीरोइनों में होती है. वह एक फिल्म का लगभग 11 करोड़ रु. चार्ज करती हैं.
- कंगना ने ‘रास्कल’ और ‘गेम’ जैसी सुपरफ्लॉप फिल्में भी की हैं, जिनके बारे में उनका मानना है कि वह उन्होंने ईएमआई भरने के लिए की थीं.
- कंगना को पुरस्कार समारोहों में जाना कतई पसंद नहीं है और वह सेट पर समय पर पहुंचने के लिए पहचानी जाती हैं.
- कंगना आज अपने टैलेंट की बदौलत बॉलीवुड की सबसे सफल अभिनेत्रियों में से एक हैं लेकिन लेकिन एक वक्त ऐसा था जब कंगना फिल्मों की तलाश में पोर्न इंडस्ट्री तक भी पहुंच गई थीं.
