
पहली बार की सीरियस फिल्म,नही किया दर्शकों ने पसंद : वरुण ने अपने कैरियर में कॉमेडी और रोमांटिक फिल्में करने के बाद पहली बार एक सीरियस फिल्म की। जिसे डायरेक्टर सुजीत सरकार ने डायरेक्ट किया था। फिल्म का नाम था अक्टूबर जिसे अप्रैल के महीने में रिलीज किया। लेकिन ये बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरीके से फ्लॉप हो गई। इस फिल्म के फ्लॉप होने में कहीं ना कहीं डायरेक्टर सुजीत सरकार का कमजोर निर्देशन भी नजर आता है। उन्होंने फिल्म की कहानी को ठीक तरीके से पर्दे पर पेश नहीं किया। जबकि वह इसे और बेहतर तरीके से पेश कर सकते थे
फिल्म के गाने : फिल्म के गानों को कहीं जगह जबरदस्ती ठूसा गया है। ऐसा लगता है जैसे यहां पर इस गाने की डिमांड नहीं थी लेकिन फिर भी गाने को डाला गया। हालांकि फिल्म के म्यूजिक डायरेक्टर इसे अब तक का बॉलीवुड का सबसे बेहतरीन म्यूजिक बता रहे हैं। लेकिन यह दर्शकों के दिलों में जगह नहीं बना पाया।
वरुण और बनीता की कमजोर केमिस्ट्री : वरुण ओर बनिता की केमिस्ट्री लोगों को पसंद नहीं आई। वरुण और बनिता संधू दोनों को इस फिल्म में होटल मैनेजमेंट का स्टूडेंट दिखाया गया है। साथ ही उनकी एक हल्की-फुल्की सी रोमांटिक कहानी भी दिखाई गई है। लेकिन म्यूजिक की तरह दर्शकों ने इन दोनों की केमिस्ट्री को भी पसंद नहीं किया
फिल्म की कहानी : फिल्म की कहानी कई जगह टूटती है। जिसकी वजह से लोग अपने आप को फिल्म से बांध नहीं पाए फिल्म में दिखाए गए सीन आपस में एक दूसरे से मेल नहीं खाते जिस जगह पर किसी सीन की जरूरत नहीं थी सुजीत सरकार ने उस जगह पर उस सीन को डाला है।
बनिता ने किया निराश : वैसे तो बनिता की यह पहली फिल्म थी लेकिन वह अपनी पहली ही फिल्म से कोई खास पहचान नहीं बना पाई। पूरी फिल्म में वरुण धवन उनके ऊपर हावी रहे
