इतने लोगों को डेट कर चुकी हैं सोनम कपूर

Sonam Kapoor Boyfriend
Sonam Kapoor Boyfriend

सोनम कपूर इन दिनों अपने करियर में अच्छा दौर देख रही हैं. पिछले साल फ़िल्म नीरजा के लिए नेशनल अवॉर्ड में सोनम को सम्मानित किया गया था. जल्द ही उनकी फ़िल्म पैडमैन भी रिलीज़ होनेवाली है जिसके लिए दर्शक काफ़ी एक्साइटेड हैं. अनोखे सब्जेक्ट पर बन रही फ़िल्म को लेकर लोगों में ख़ासी उत्सुकता है. अपनी बहन रिया के प्रोडक्शन में बन रही वीरे दी वेडिंग फ़िल्म में उनका मज़ेदार रोल होने की उम्मीद है तो वहीं संजय दत्त पर बन रही बायोपिक में भी उनका रोल है. इस सब के अलावा पर्सनल फ्रंट पर भी सोनम अच्छे दौर से गुज़र रही हैं. बिज़नेसमैन आनंद आहूजा को सोनम डेट कर रही हैं. हालांकि दोनों ने खुलकर अपने रिश्ते को स्वीकारा नहीं है लेकिन दोनों के सोशल मीडिया अपडेट्स को देखकर साफ़ कहा जा सकता है कि दोनों एक-दूसरे के स्पेशल समवन हैं. सोनम ने पहले भी कुछ लड़कों को डेट किया है लेकिन कभी भी अपने रिश्ते को खुलकर एक्सेप्ट नहीं किया था. एक नज़र डालते हैं सोनम के पिछले बॉयफ्रेंड्स पर

Manoj L

Exit mobile version