अपने रिश्ते में प्यारभरा अहसास बनाए रखने के लिए देखना ना भूलें बॉलीवुड की ये 5 रोमांटिक फिल्में

आज की इस भागदौड़ भरी जिंदगी में अक्सर हम अपने लाइफ पार्टनर के लिए समय नही निकाल पाते जिस वजह से अक्सर रिश्तों में दूरियां बढ़ जाती हैं. लेकिन रिश्ते में हर वक्त कुछ ना कुछ स्पाइसी होते रहना चाहिए औऱ रिश्ते की गर्मी औऱ रोमांस को बनाए रखने के लिए बॉलीवुड की फिल्मों का बहुत बड़ा हाथ हैं.तो चलिए अगर आपके रिश्ते में भी रोमांस का तड़का कम होता नजर आ रहा हैं तो आप बॉलीवुड की इन फिल्मों को एक साथ बैठकर एंजाय़ करें. इससे आप अपने रिश्ते को एक बार फिर फ्रेश और बिल्कुल नए अंदाज में जी पाएंगें.
बैंड बाजा बारात
अपने नोक झोंक वाले प्यार भरे लम्हों को याद करने के लिए आपको बैंड़ बाजा बारात फिल्म जरुर देखनी चाहिए. इसमें बिट्टू (रणवीर सिहं) औऱ श्रुति (अनुष्का सिहं) की नोंक झोंक ना सिर्फ आपको आपकी यादों में ले जाएगी बल्कि इससे प्यार से भरपूर रिश्तों में रोमांस बढ़ने के साथ-साथ खुशी के ढेरों पल भी आयेंगे.

band baaja baaraat

कभी-कभी
शिश कपूर,वहीदा रहमान,राखी गुलजार और अमिताभ बच्चन की फिल्म कभी कभी ने पर्दे पर सच्चे प्यार को बेहद दिलकश अंदाज में रच दिया था.तो वहीं अगर आपकी लव मैरिज हैं या आप भी अपने पार्टनर से सच्चा प्यार करते हैं तो एकसाथ बैठकर ये फिल्म देखना ना भूलें.

Kabhi Kabhi Movie

2 स्टेट्स
दो लोगों में अगर प्यार होता हैं तो वो कभी भी किसी जाति या धर्म को देखकर नही होता ऐसा ही कुछ इस फिल्म में देखने को मिलेगा.हो ना हो पर इस तरह की फिल्म ना सिर्फ आपके रिश्ते को मजबूत बनाएगी बल्कि आपको अपने सच्चे प्यार को पाने का अहसास भी होगा.

देवदास
संजय लीला भंसाली की फिल्म देवदास में सच्चा प्यार क्या हैं औऱ इसे पाने के लिए इंसान किस हद तक जा सकता हैं.इस फिल्म में सच्चे प्यार की एक नई मिसाल को पेश करने के लिए शाहरुख खान, माधुरी दीक्षित,ऐश्वर्या राय और जैकी श्रॉफ ने अपनी लाजवाब अदाकारी से एक नई परिभाषा लिखी.ये फिल्म आपके प्यार को और भी मजबूत करेगी.जिसमें आप एक दूसरे के प्रति विश्वास की भावना को पैदा कर सकेंगे.

 ये जवानी है दीवानी
जब दो लोगों के बीच प्यार होता है तो कुछ मजबूरियां उनके बीच दूरियां बना देती हैं.लेकिन इन दूरियों को किस तरह कम किया जाएं ये आपको फिल्म ये जवानी है दिवानी में देखने को मिलेगा. इसी के साथ-साथ आपका प्यार आपको किस हद चाहता हैं या आपके पार्टनर में इस तरह की कोई आदत नजर आती हैं तो ये फिल्म अपने पार्टनर के साथ जरुर देखें.

Exit mobile version