Placeholder canvas
Hindi

आलिया भट्ट के फैंस को है उनकी इन फिल्मों का इंतजार

बॉलीवुड की ‘क्यूट गर्ल’ यानि आलिया भट्ट फिल्में में अपनी एक्टिंग का लोहा पूरे बॉलीवुड में मनवा चुकीं हैं। यही वजह है जो हर एक्टर आलिया को अपनी फिल्म में लेना चाहते हैं। आलिया इस दिनों अपने कई प्रोजेक्ट के कारण काफी व्यस्त चल रही हैं। वहीं उनके फैंस भी उनकी फिल्मों का इंतजार कर रहे हैं। आपको बताते हैं आलिया की अपकिमंग फिल्में…

फिल्म- राजी

Alia Bhaat Raazi Movie
Alia Bhaat Raazi Movie

इस फिल्म में आलिया के साथ मसान और रमन राघव 2.0 जैसी फिल्मों में नजर आ चुके एक्टर विक्की कौशल नजर आएंगे। आलिया की यह फिल्म कश्मीरी संस्कृति पर आधारित एक लव स्टोरी होगी। इस फिल्म का निर्देशन मेघना गुलजार कर रही हैं। यह फिल्म राजी साल 2018 मई में रिलीज होगी।

फिल्म- ब्रह्मास्त्र

bramhastra
आलिया की यह फिल्म काफी बड़े बजट की फिल्म है। इस फिल्म में आलिया के अलावा रणबीर सिंह, बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और टीवी एक्ट्रेस मौनी रॉय मुख्य किरदार में हैं। ब्रह्मास्त्र के निर्देशक आयान मुखर्जी हैं। यह फिल्म साल 2019 में रिलीज होगी।

फिल्म- गली ब्वॉय

gully boy
आलिया के साथ इस फिल्म रणवीर सिंह मुख्य किरदार में हैं। यह फिल्म गाने मं रैप करने वाले किरदारों पर आधारित है। इस फिल्म का निर्देशन जोया अख्तर कर रही हैं। फिल्म गली ब्वॉय साल 2019 में 14 फरवरी को रिलीज होगी।

फिल्म- शिद्दत

shiddat

मल्टीस्टारर इस फिल्म में आलिया भट्ट मुख्य किरदार में हैं। इस फिल्म में आलिया के साथ वरुण धवन, आदित्य रॉय कपूर और सोनाक्षी सिन्हा भी नजर आएंगी। शिद्दत का निर्देशन अभिषेक वर्मन कर रहे हैं। यह फिल्म साल 2018 सितंबर में रिलीज होगी।

Manoj L

ad516503a11cd5ca435acc9bb6523536?s=150&d=mm&r=gforcedefault=1

Show More
Back to top button